समस्तीपुर :- स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के तहत शहर के पटेल मैदान में नगर निगम समस्तीपुर के बैनर तले चैंबर ऑफ कॉमर्स और रोटरी क्लब के बीच मैत्री मैच सोमवार खेला गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रोटरी क्लब को 6 विकेट से हराया। मैच का उद्घाटन नगर आयुक्त केडी प्रौज्जवल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेले गए निर्धारित 10 ओवर के मैच में रोटरी क्लब ने अजीत पाल 33 एवं गिरिधर के 15 रनों के बदौलत 4 विकेट पर 89 रनों का संघर्षपुर्ण स्कोर खड़ा किया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अरशद, साजन, अमर एवं संदीप न क्रमश: 1-1 विकेट प्राप्त किया। 89 रनों के जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम अमर 27, निखिल 25 एवं राकेश कुमार छोटू के 14 रनों के बदौलत 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोटरी क्लब के गिरिधर, आकिब व राहुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस मैच में राजेश कुमार अकेला एवं सुभीत कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महापौर अनीता राम व नगर आयुक्त के डी प्रज्वल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…