Samastipur

समस्तीपुर में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय फिल्म समन्वय समिति की बैठक आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय फिल्म समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की विस्तृत जानकारी को दी गई।

इस नीति के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को राज्य में अपनी फिल्मों के आधिकारिक फिल्मांकन करने के दृष्टिकोण से प्रदेश में किसी भी भाषा में फिल्म निर्माण किए जाने पर वित्तीय अनुदान देने के प्रावधान के साथ-साथ अन्य कई लाभ देने का प्रावधान है। नीति की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को जिले में भी इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। ताकि जिला स्तर पर भी स्थानीय फ़िल्मों का निर्माण हो सके।

सभी समिति सदस्यों को समन्वय स्थापित कर जिले में फिल्म निर्माण के लिए निर्माताओं से आमंत्रण मंगवाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अलावे जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

35 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago