Bihar

’10 लाख रुपये दो वरना गोली मार देंगे’, BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह को मिली धमकी

अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ताजा मामला एक सितंबर की है। सांसद के मोबाइल पर टैक्स मैसेज भेज कर ग्रेनेड, बम और गोलियों की बौछार से उड़ने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर नगर थाना अररिया में संसद के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इससे पहले वर्ष 2013 के 17 मई को पटना प्रवास के दौरान भी सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जान मारने की धमकी मिली थी। इसको लेकर उस वक्त सांसद ने पटना के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।

पटना के कोतवाली थाना पुलिस ने उसे वक्त धमकी देने वाला एक शख्स को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार शख्स ने जेल में बंद कुख्यात दिनेश राठौर के कहने पर सांसद को धमकी देने की बात स्वीकार की थी। अब ताजा मामला मामले में भी धमकी देने वाले शख्स ने खुद को जेल में बंद दिनेश राठौर का भाई बताया है।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही रंगदारी की मांग की गई है। सांसद ने नगर थाना में अपने लेटर पैड पर लिखित आवेदन दिया है।सांसद ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उनके मोबाइल नम्बर 8287978430 पर नेपाली मोबाइल नम्बर +9779819067748 से 27 अगस्त 2024 की दोपहर समय करीब करीब एक बज कर 51 मिनट पर उक्त नम्बर से दो बार फोन कॉल आया।

लेकिन वह नेपाली मोबाइल नंबर से आये फोन को रिसीव नहीं किया। इसके बाद एक मैसेज उनके फोन पर उक्त नेपाली मोबाईल संख्या +9779819067748 से आया। मैसेज में लिखा था कि प्रदीप सिंह एमपी, तुमको ज्यादा हम नहीं कहेंगे। यह मेरा आखिरी वार्निंग है। खुद को विनोद राठौर बताते हुए धमकी देने वाले ने लिखा कि’ मेरे भाई दिनेश राठौड़ को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो। नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय भी ग्रेनेट, बम, गोलियों की बौछाड़ से उड़ा देंगे।’

सांसद ने थाना को दिये आवेदन में कहा है को उनके मोबाइल पर नेपाली नंबर से आये मैसेज को उसने एक सितंबर 2024 को देखा था। उन्होंने कहा है कि अपराधी दिनेश राठौड़ व उसके गैंग के निशाने पर वे बहुत दिनों से निशाने पर हैं। पूर्व में भी उक्त अपराधी कई बार उन्हें जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी दे चुका है।इधर नगर थाना पुलिस ने सांसद द्वारा दिये आवेदन के बाद दो सितंबर को नगर थाना कांड संख्या 459/24 दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

12 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

15 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

15 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago