Samastipur

समस्तीपुर : केले के फूल में औषधीय गुण, इससे बनी सब्जी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा केले के फूल से बनी सब्जियों का सेवन मनुष्य को गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होता हैं। केले के फूल में कई तरह के औषधीय और पौष्टिक गुण पाए जाते हैं जिस वजह से इसे इंसानों के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। केले के फूल में फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, तांबा, मैग्नीशियम और आयरन जैसे आवश्यक खनिज पाएं जाते हैं जो मानव शरीर और उसके बेहतर पोषण के लिए अत्यंत लाभकारी व अति महत्वपूर्ण है।

ये जानकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पादप रोग विभाग के हेड डॉ. संजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि प्रायः केला उत्पादक किसान केला काटने से पूर्व या केला काटने के दौरान केले के फूल को काटकर फेंक देते हैं। प्रायः लोगों को यह नही पता होता है कि केले के फूल से सब्जियां बनाई जा सकती है जिसका सेवन मानव शरीर के लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि केले के बड़े बड़े बागानों से जुड़े किसान केले के फूल को काटकर मार्केट में बेच भी सकते हैं। मार्केट में जब केले का फूल बिकेगा तो आम लोग भी इसे खरीदकर इसका सेवन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि केले के फूल से बनाई गई सब्जियां और इसका सेवन मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में सहायक होता है। केले के फूल के अर्क में इथेनॉल होता है जो रोगजनक बैक्टीरिया के विकास को भी रोकता है।

इंसानों की बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि केले के फूल से बने सब्जियों का सेवन मधुमेह को नियंत्रित करने, इंसानों के मूड को बूस्ट कर उनकी चिंता को कम करने, कैंसर और हृदय रोग से बचाने, नए बच्चों को जन्म देने वाली माताओं में दूध के स्राव को बढ़ाने एवं गर्भाशय को सुरक्षित रख प्रसव बाद रक्तस्राव को कम करने आदि में भी सहायक होता हैं।

उन्होंने बताया कि इतना ही नही केले के फुल से बनाए गए सब्जियों का सेवन इंसानों के बढ़ते उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने, महिलाओं में मासिक धर्म को संतुलित करने, गुर्दा को स्वस्थ रखने, पाचन में सुधार करने, आयरन के स्तर को बढ़ाने आदि में भी काफी सहायक होता हैं। अंततः उन्होंने बताया कि विटामिन सी से भरपूर और एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत केले का फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago