Bihar

CM नीतीश ने ताजपुर-बख्तियारपुर पुल का किया हवाई सर्वेक्षण, 410 करोड़ की अन्य योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण दौरे पर पटना जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल और बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पटना जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस फोरलेन के शुरू होने से पटना से बख्तियारपुर होकर मोकामा, बरौनी, बेगूसराय और लखीसराय की यात्रा में सुगमता आएगी। इससे समय की बचत होगी और ईंधन की लागत भी कम होगी। बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक नया संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रा की दूरी 60 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को पटना से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने बेलछी पहुंचकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने पटना जिले में 17.78 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए मॉडल थाना भवनों, 11 हजार 285 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, 122 पुस्तकालय, 21 सामुदायिक भवन, 122 पशु शेड, नौ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों, ग्रामीण हाट और आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पटना जिले में 88.97 करोड़ रुपये की लागत से 11 मॉडल थाना भवन और 17 पुलिस भवनों का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति +2 आवासीय विद्यालय, 20 ग्राम संगठन भवन, 900 नए पशु शेड, 1911 सोकपिट, और 103 छत वर्षा जल संचयन संरचनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को एक लाख 20 हजार रुपये का सांकेतिक चेक और जीविका समूहों को 55 करोड़ 30 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने धनरुआ और नौबतपुर जीविका भवन की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी।

मुख्यमंत्री ने हाथीदह, मोकामा में एनएच-31 के फोर बाई सिक्स लेन औंटा-सिमरिया परियोजना का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बेगूसराय की ओर 10 किलोमीटर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाए, ताकि वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री ने मरांची में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago