समस्तीपुर :- नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित तथा जेएनवी के कक्षा 6 में दाखिला को लेकर चल रहे पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 सितंबर 2024 कर दिया गया है। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर थी। यह जानकारी जेएनवी बिरौली के एसटी प्रभारी ए. के. शर्मा और किरण सिंह ने संयुक्त रूप से दी हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार जिले का बिथान प्रखंड 2048 पंजीकरण के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि समस्तीपुर प्रखंड 1401 पंजीकरण के साथ दूसरे और ताजपुर 1210 पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रखंडों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। इससे आने वाले दिनों में और रोचक मुकाबला होने की संभावना है।
इधर नवोदय विद्यालय बिरौली के प्राचार्य टी. एन. शर्मा ने बताया कि अब तक हुए पंजीकरण के आधार पर समस्तीपुर जिला पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। अब तक समस्तीपुर में कुल 20178 पंजीकरण हो चुके हैं जबकि राजनांदगांव 19305 पंजीकरण के साथ दूसरे और अहमदनगर 19100 पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्राचार्य टी. एन. शर्मा ने जिले के शिक्षा विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे पंजीकरण की तिथि के विस्तार का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…