Samastipur

ICAR की स्नातकोत्तर परीक्षा में पूसा विश्वविद्यालय की छात्रा को मिला प्रथम रैंक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के स्नातक की छात्रा मधुस्मिता नाहक ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की स्नातकोत्तर परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा और ओबीसी वर्ग में पहला रैंक को प्राप्त किया है। छात्रा ने सामुदायिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त मधुस्मिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी पीजी) में भी अच्छी रैंक प्राप्त की हैं जिससे उन्हें सुरक्षित सीट मिली। वह 2020-2024 बैच की अकादमिक टॉपर और स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने 8.518 ओजीपीए के साथ स्नातक किया है।

मधुस्मिता ने अपनी 12वीं कक्षा रोलैंड जूनियर कॉलेज से और 10वीं की कक्षा जयश्री केमिकल्स स्कूल गंजाम ओडिशा से पूरी की है। वह ग्रामीण विकास के लिए अनुसंधान और नवाचार करना चाहती हैं। उसका उद्देश्य कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, पोषण और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना, ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना, और संसाधनों का सतत प्रबंधन करना है। छात्रा के इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय, कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार और डीन कम्युनिटी साइंस डॉ. उषा सिंह ने इस गौरवपूर्ण सफलता पर छात्रा को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago