Samastipur

समस्तीपुर में राज्यस्तरीय कबड्डी और कराटा खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर DM ने की बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-14 (बालिका) एवं कराटे अंडर-14 (बालक) खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गयी। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने बताया की कबड्डी (बालिका) अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाना है।

वहीं राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे (बालक) अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जाना है। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से 12 खिलाड़ी एवं 2 दल प्रभारी एवं प्रशिक्षक की दर से कुल 468 खिलाड़ी एवं 78 दल प्रभारी एवं प्रशिक्षक की प्रतिभागिता इस खेल में होनी है, वहीं कराटे प्रतियोगिता में 22 जिले से 6 खिलाड़ी एवं 02 दल प्रभारी एवं प्रशिक्षक की दर से कुल 132 खिलाड़ी एवं 44 दल प्रभारी एवं प्रशिक्षक की प्रतिभागिता इस खेल में होनी है। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजन का स्थल पटेल मैदान समस्तीपुर निर्धारित किया गया है।

बैठक के क्रम में आगामी खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी ने कई दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी को खेल प्रतियोगिता आरंभ होने के पहले मैदान को पूरी तरह तैयार करने का निर्देश दिया एवं आयोजन स्थल का रूपरेखा बनाने को भी कहा। इसी प्रकार जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने एवं आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही चिकित्सा कक्ष तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में पाया गया कि अब तक आवासन स्थल का चयन पूर्ण नहीं हो पाया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी को जल्द उचित आवासन स्थल चयन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने बैठक में मौजूद कबड्डी संघ के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव भी लिए। बैठक में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (आपदा), सिविल सर्जन, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

17 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago