Samastipur

‘इसी ने मुझे काटा है’, हाथ में जिंदा सांप को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचा मरीज फिर तो गजब ही हो गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप को हाथ में पकड़कर सदर अस्पताल आ गया और डॉक्टरों को बताया कि इसी सांप में मुझे काटा है। जिसे देखते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सांप को युवक के हाथों में देख आस-पास मौजूद स्टॉफ और अन्य मरीज भी डर गए। हालांकि डॉक्टरों के समझाने के बाद मरीज ने सांप को दूर किया।

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर छतौना गांव के रहने वाले कमलेश चौधरी अपने घर के आगे ईट हटा रहे थे। उसी दौरान एक विषैले सांप ने काट लिया। वह घबराएं नहीं बल्कि सांप को पकड़ कर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गए। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी एवं लोगों की भीड़ लग गई। सभी लोग सांप लिए हुए व्यक्ति को देखने लगे। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर संजय कुमार ने पीड़ित व्यक्ति का शुरू किया इलाज। डॉक्टर के अनुसार व्यक्ति को सांप नहीं काटा है। लेकिन उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago