Samastipur

समस्तीपुर के SP ने कई थानाध्यक्षों का किया फेरबदल, जानें किसे मिली कहां की कमान, क्लिक कर पढ़े…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई थानाध्यक्षों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। एसपी ने कल ही सरायरंजन थाने के थाना अध्यक्ष रविकांत कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप को सही पाते हुए निलंबित किया था जिसके बाद वहां नये थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। सरायरंजन थाने की अपर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी को ही वहां का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कल्याणपुर में थाना अध्यक्ष के रूप में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी नीतीश धारिया के ट्रेनिंग का समय पूरा होने पर वहां भी नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है। कल्याणपुर में नये थानाध्यक्ष की कमान अब प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव को दी गई है। वहीं एक अन्य प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह को खानपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।

इसके अलावा बिथान थाने में भी नए थाना अध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है। बिथान थानाध्यक्ष के रूप में लड़झाघाट के एसआई राजू कुमार को भेजा गया है। अब राजू कुमार बिथान थाना के नये थानाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा मुफस्सिल के दीपक झा को कल्याणपुर का अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष को मुफस्सिल थाना भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

8 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago