Samastipur

लखनीपुर महेशपट्टी गांव में ह’त्याकांड के फरार अभियुक्त के घर उजियारपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव निवासी राजेंद्र सिंह हत्या कांड में फरार अभियुक्त लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी मनीष राय के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती करने का इश्तिहार चस्पाया है। घटना से संबंधित थाना कांड संख्या 280/2023 दर्ज की गई थी। जिसमें लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी गनौर राय के पुत्र मनीष राय की हत्या में संलिप्तता पायी गई थी। एएसआई राजीव रंजन कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीणों के समक्ष फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा करते हुए बताया कि यदि शीघ्र ही वह आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी।

बताया गया है कि बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-14 निवासी राजेंद्र सिंह की हत्या 31 जुलाई 2023 की रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा उस समय कर दी थी जब वे अपने खेत स्थित बोरिंग पर सो रहे थे। हत्यारे ने उनकी गला दबाकर हत्या करने के बाद बिजली का तार से करंट भी लगा दिया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी मीरा देवी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में उक्त फरार मनीष राय की संलिप्तता पाते हुए कांड में आरोपित किया था परंतु वे घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

2 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

44 मिनट ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

14 घंटे ago