Samastipur

समस्तीपुर के डीएम ने रोका सिविल सर्जन का वेतन, कारवाई के बदले बचा रहे थे आरोपी कर्मी को…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही जवाब-तलब किया है। डीएम ने संविदा विस्तार मामले में आरोपी कर्मी पर कार्रवाई करने के बजाय बचाने के आरोप में सीएस पर यह कार्रवाई की है। उन्होने मामले में सीएस को तीन दिन के अंदर जवाब देने का भी आदेश दिया है। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व गलत तरीके संविदा कर्मी को सेवा विस्तार देने का मामला चर्चा में आया था। जिस मामले में शिकायत मिलने पर डीएम ने सिविल सर्जन को नियम पूूर्वक कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

बताया गया है कि उस मामले में कार्रवाई करने के बजजाय सिविल सर्जन ने उक्त संविदा कर्मी को बचाने के लिए गुमराह करने वाला पत्र डीएम को भेजा था। इसे आदेश की अवहेलना बताते हुए डीएम ने सीएस से तीन दिनों में जवाब देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही डीएम ने इस संबंध में जारी पत्र में स्पष्टीकरण मामले का निराकरण होने तक सीएस के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

डीएम के आदेश के आलोक में जारी पत्र के अनुसार, सेवानिवृत सरकारी सेवकों की संविदा पर नियोजन या संविदा विस्तार के लिए गलत प्रस्ताव तैयार कर भेजने वाले कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्रपत्र क गठित करने का डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया था। लेकिन सिविल सर्जन ने उक्त निर्देश का अनुपालन नहीं किया। सीएस ने उक्त कर्मी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास किया। इसके लिए सिविल सर्जन ने प्रतिवेदन भी डीएम को सौंपा था जिसमें गलत तथ्य दिये गये थे।

यह मामला सामने आया कि सीएस ने तत्कालीन स्थापना उपसमाहर्ता सुनीता सोनू को 21 फरवरी 24 को यह प्रतिवेदन सौंपने की जानकारी दी थी, लेकिन वे 13 फरवरी 24 को ही अपना प्रभार सौंप कर नव पदस्थापित जगह पर चली गयी थी। यानि सिविल सर्जन ने दोषी कर्मी को बचाने के उद्देश्य से भ्रामक प्रतिवेदन देकर डीएम को भी गुमराह किया। गलत तरीके से संविदा विस्तार मामले में गोपगुट महासंघ के जिला सचिव अजय कुमार ने डीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद आपदा एडीएम राजेश कुमार सिंह ने मामले की जांच की थी जिसमें संविदा विस्तार व नियोजन को अवैध पाया गया था। जिसके बाद डीएम ने सीएस को कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

43 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago