Samastipur

पूसा में गोली से घायल हुए CSP संचालक का पुलिस ने दर्ज किया बयान, बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर नारायणपुर चौक के निकट शुक्रवार देर शाम लूटपाट के दौरान बदमाशों की गोली से जख्मी हुए सीएसपी संचालक रजनीकांत ने घटना के संबंध में पुलिस को बयान दिया है। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की खोज का अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान संदिग्धों व सूत्रों से पूछताछ के अलावा अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जख्मी सीएसपी संचालक ने बयान दे दिया है। इधर, घटना को लेकर चर्चा है कि सीएसपी संचालक दिघरा स्थित दुकान से आने के बाद पत्नी समेत घर चले गये थे। लेकिन घर का सामान लेने वे दोबारा चौक पर पहुंचे। इस दौरान घर लौटने के क्रम में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। अगर युवक घर गया तो फिर उसने बैग व अन्य सामान घर पर क्यो नहीं उतार कर रखा। इधर घटना को अंजाम देने वाले स्थानीय है या बाहरी!

बदमाश पूर्व से सीएसपी संचालक की गतिविधि पर नजर रख रहा था। या फिर घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बाहर के और लाईनर लोकल था। ऐसे कई सवालो पर दबीं जुबां पर लोग मंथन कर रहे हैं। बहरहाल घटना के उदभेदन तक पुलिस की परेशानी जारी है। बता दें कि बीते शुक्रवार की देर शाम हरपुर नारायणपुर निवासी व गढ़िया चौक पर सीएसपी संचालक व लाल बाबू ठाकुर के पुत्र रजनीकांत को बदमाशो ने पैर में गोलीमार नकदी व लैपटॉप आदि छीन लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

5 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

9 घंटे ago