Samastipur

खनन, विद्युत तथा राजस्व विभाग के राजस्व संग्रह की खराब स्थिति पर DM ने तीनों विभाग के अधिकारियों से पूछा स्पष्टीकरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के डीएम योगेन्द्र सिंह के द्वारा आंतरिक संसाधन की बैठक समाहरणालय सभागार में की गयी। सभी विभागों को शत-प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य विरुद्ध राजस्व संग्रह का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि खनन विभाग, विद्युत विभाग तथा राजस्व विभाग के राजस्व संग्रह की स्थिति बहुत खराब है। जिलाधिकारी ने तीनों विभाग के संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। सभी विभाग को अगली बैठक से पूर्व राजस्व संग्रह में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व, जिला अवर निबंधक सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

किस विभाग का कितना प्रतिशत राजस्व :

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला कृषि कार्यालय के द्वारा 94.75 प्रतिशत, नगर परिषद दलसिंहसराय के द्वारा 50 प्रतिशत, जिला मत्स्य कार्यालय के द्वारा 45.95 प्रतिशत, वन प्रमंडल कार्यालय के द्वारा 41.88 प्रतिशत, निबंधन कार्यालय, शाहपुर पटोरी के द्वारा 41.28 प्रतिशत, जिला सहकारिता कार्यालय के द्वारा 35.50 प्रतिशत, निबंधन कार्यालय,किशनपुर के द्वारा 34.92 प्रतिशत, निबंधन कार्यालय, रोसड़ा के द्वारा 34.26 प्रतिशत, निबंधन कार्यालय, दलसिंहसराय के द्वारा 32.27 प्रतिशत,

निबंधन कार्यालय, समस्तीपुर के द्वारा 32.29 प्रतिशत, राज्यकर संयुक्त आयुक्त के द्वारा 32.27 प्रतिशत, नगर परिषद, रोसड़ा के द्वारा 28.17 प्रतिशत, जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा 26.44 प्रतिशत, नगर निगम, समस्तीपुर के द्वारा 25.34 प्रतिशत, विद्युत कार्यालय, रोसड़ा के द्वारा 20.60 प्रतिशत, विद्युत कार्यालय, समस्तीपुर के द्वारा 19.61 प्रतिशत, विद्युत कार्यालय, दलसिंहसराय के द्वारा 17.91 प्रतिशत, मापतौल कार्यालय के द्वारा 17.27 प्रतिशत, भू-राजस्व संग्रहण जिला खनन कार्यालय के द्वारा 13.53 प्रतिशत राजस्व संग्रह जून 2024 तक आंतरिक संसाधन से किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago