Bihar

‘मधुमक्खी के छत्ते’ में लोड थी दारू! शराब तस्करी का नया तरीका देखकर पुलिसवाले भी सन्न रह गए

‘तू डाल-डाल तो मैं पात-पात’ ये स्लोगन बिहार के तस्कर जमुई में आजमाते नजर आ रहे हैं. बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए सरकार ने सख्ती दिखाई तो शराब तस्कर, तस्करी के अलग-अलग तरीके ढूंढ निकाले. इस बार बिहार के जमुई में शराब तस्करों ने मधुमक्खी के छत्ते का इस्तेमाल किया, जिसमें अंग्रेजी दारू लोड थी. तस्कर मधुमक्खी के छत्तों के बीच शराब की बोतलों को भरकर ले जा रहे थे. लेकिन उत्पाद पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

जमुई में मधुमक्खी के छत्ते में शराब :

चकाई जमुई मार्ग पर सोनो थाना क्षेत्र के डूमरी चेकपोस्ट पर पकड़ी गई तस्करी की शराब झारखंड से जमुई के रास्ते हाजीपुर ले जाई जा रही थी. शराब उत्पाद विभाग की टीम ने स्कैनर के माध्यम से पकड़ा. एक बार तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम को चकमा दे ही दिया था. लेकिन, जब उत्पाद पुलिस ने स्कैनर का इस्तेमाल किया तो शराब तस्करी का भांडा फूट गया.

झारखंड से हाजीपुर भेजी जा रही थी खेप :

जानकारी देते हुऐ जमुई उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि झारखंड के गिरिडीह इलाके के सरैया थाना क्षेत्र से शराब को बाबा ढाबा के पास लोड किया गया था. करीब 65 पेटी शराब बरामद किया गया और साथ ही 2 तश्कर को भी गिरफ्तार किया गया. आधुनिक स्कैनर मशीन से शराब चेक किया गया. जमुई बड़हिया के रास्ते इस खेप को हाजीपुर ले जाने की योजना थी.

तस्करों के मंसूबे फेल :

बिहार में शराबबंदी के छह साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद तस्करी, धरपकड़, बिक्री, सबकुछ यूं ही चला आ रहा है. आज तक इसपर रोक नहीं लग पायी है. तस्कर शराब की तस्करी की तरकीब ढूंढ रहे हैं तो पुलिस पकड़ने की तरकीब ढूंढ रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago