Samastipur

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हुए बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस हादसे को लेकर GM ऐक्शन में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कर्पूरीग्राम :- पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विंडो ट्रेलिंग से मुजफ्फरपुर, नारायणपुर सहित कई स्टेशन व रेल लाइनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्पूरीग्राम में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोमवार को दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो भागों में बंट गयी थी। इसमें तकनीकी गड़बड़ी पायी गयी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली कोचिंग डिपो में गलती हुई थी या दरभंगा कोचिंग डिपो स्टाफ से हुई है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। जीएम ने बताया कि घटना के दौरान रेलवे का जो बैकअप सिस्टम होता है, वह सुचारु रूप से काम किया। एलएचबी रैक से चलने वाली ट्रेनें अगर दो पार्ट होती है तो उसमें दोनों भाग में खुद ब्रेक लग जाते हैं।

उस दिन भी ट्रेन जैसे ही दो पार्ट हुई। दोनों तरह की रैक ऑटोमेटिक रुक गई। इसमें खतरा की संभावना नहीं होती है। चालक को भी तुरंत प्रेशर गिरने की सूचना मिल गयी। जिससे किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। इस दौरान साथ में समस्तीपुर डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव, सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे।

दो कपलिंग टूटने से दो भाग में बंट गई थी ट्रेन :

सोमावार को मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम-खुदीराम पूसा स्टेशन के बीच बीस बोगी को छोड़ इंजन एक जनरल बोगी के साथ पावर कार लेकर 500 मीटर आगे चली गयी थी। उसके बाद डीआरएम समस्तीपुर, विनय श्रीवास्तव के आदेश पर सीनियर डीएमई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी। तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन गुरुवार तक जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। मामले में अब तक दरभंगा कोचिंग डिपो के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सीनियर टेक्नीशियन (एमसीएम) मास्टर क्राफ्टमैन को निलंबित किया गया है।

बिहार संपर्क को लेकर जीएम ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago