Samastipur

ECR के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा गुरुवार को पाटलिपुत्र-कर्पूरीग्राम (वाया नारायणपुर अनंत) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इस रेलखंड के मध्य रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े विविध पहलुओं का गाहन मुआयना किया।

इसी क्रम में महाप्रबंधक कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने जारी रेल विकास कार्यों का जायज़ा लिया। महाप्रबंधक ने कार्य प्रगति पर समीक्षा बैठक की एवं संबंधित अधिकारियों को रेल विकास से जुड़े कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

1 घंटा ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

6 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

7 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

7 घंटे ago