समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के महिला कॉलेज स्थित निजी अस्पताल ‘जनता हॉस्पिटल’ में औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को औचक जांच किया। इस दौरान अस्पताल में काफी मात्रा में बिना किसी कागजात के दवा मिली। लेकिन अस्पताल प्रबंधक व संचालक के बाद उक्त दवाओं को कोई कागजात नहीं था। जिससे जांच टीम ने उक्त दवाओं को जब्त कर लिया। दवा जब्त करने के बाद विभाग अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त अस्पताल में लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रकार की दवा पाई गई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में जिला औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने बताया कि काशीपुर महिला कॉलेज रोड स्थित जनता हॉस्पिटल में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर अस्पताल की जांच पड़ताल की गयी। अस्पताल में जांच के दौरान 35 प्रकार की दवा पाई गयी। जिसका कोई परचेज बिल संचालक के पास नहीं था। इन सभी दवा को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
इधर अस्पताल संचालक मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि उनका अस्पताल निबंधित है और दवा डॉक्टर के कहने पर मंगाई गई थी। इधर निजी अस्पताल में औषधि विभाग की टीम पहुंचते ही अन्य निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। कई अस्पतालों में बिना लाइसेंस के संचालित दवा दुकानदार दवा दुकान बंद कर फरार हो गए।
बता दें कि शहर के काशीपुर मोहल्ले में दर्जनों निजी अस्पताल संचालित हैं। जिसमें से अधिकांश अस्पताल बिना निबंधित है। ना ही दवा दुकान निबंधित हैं। इससे पूर्व भी जिले में एक दर्जन से अधिक दवा दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। इसमें कई दवा दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा चुका है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…