Samastipur

विभूतिपुर के बेलसंडी तारा में पंचशील ध्वजारोहन के साथ गौतम बुद्ध को नमन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडीतारा वार्ड 3 स्थित शिक्षा सेवक राजाराम महतो और सुमन सौरभ के आवासीय परिसर में गुरुवार को समारोह पूर्वक पंचशील ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम महतो ने की। संचालन शिक्षक हरिनंदन राम ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान बुद्ध की जीवनी और उपदेशों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर के प्ररेणाश्रोत भी भगवान बुद्ध ही थे। उनके उपदेश को वर्तमान समय के लिए प्रासंगिक बताते हुए वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पप्पू कुमार राम, विनय भूषण, राम कुमार, वीर बालक सहनी, राम सुदीन सदा, अली असरफ अकेला, राज कुमार महतो, सोनी कुमारी सोनी आदि ने संबोधित किया। मौके पर शिक्षा सेवक इंदु कुमारी, हीरा कुमारी, नैयाज बेगम, राखी कुमारी, नोडल विकास मित्र पंकज कुमार, पंसस अर्जुन कुमार, सुखदेव रजक, धर्मेन्द्र कुमार, हीरालाल महतो, धीरेन्द्र कुमार धीरज, कृष्ण कुमार चौधरी, रविन्द्र कुमार महतो, शंकर राम, सुरेश राम, योगेन्द्र राम, चंदन राम, विन्देश्वर राम, आदर्श राजा, आदित्य प्रणव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्ची आइसा और दिव्या की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago