समस्तीपुर :- यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह क्षेत्र प्रमुख राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए बताया की उद्योग को बढ़ावा देने से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर होगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को एलडीएम पी.के.सिंह ने बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी अपना रोजगार स्थापित करें और अपनी आय को बढ़ाएं तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर फैकेल्टी श्रवण कुमार झा, बिट्टू भारती, कार्यालय सहायक शुभम सिन्हा आदि थे।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…