Samastipur

घर से फरार हुए प्रेमी-युगल जोड़ी को समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पटना से किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रेमी के साथ पटना से बरामद करने में सफलता हासिल की। कोर्ट में लड़की का बयान कराने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की मां ने मंगलवार को मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि उसकी पुत्री आवेदन करने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद वापस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टारा मोहनपुर के राहुल कुमार शादी की नीयत से उसे भगा ले गया है। लड़की शादी के लिए घर में रखे पैसा व जेवरात भी अपने साथ लेकर चली गई है। केस के आईओ अपर थानाध्यक्ष अस्वथामा कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच के क्रम में गुप्त सुचना पर महिला पुलिस के साथ दोनों को पटना के अगमकुआं से बरामद किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago