समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मूलचंद रोड स्थित एक दवा दुकान से बदमाशों ने पांच लाख रुपये समेत अन्य सामान की चोरी शनिवार की देर रात कर ली थी। मामले को लेकर रविवार को पीड़ित दुकानदार मूलचंद राेड वार्ड संख्या-25 निवासी सज्जन झुनझुनवाला के पुत्र रिशव झुनझुनवाला ने नगर थाने की पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी।
आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। जब पुलिस ने घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इसमें कुछ बदमाशों की गतिविधि सामने नजर आयी। जिससे बदमाशों की पहचान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश बनायी तो चोरी के नकद रुपये समेत सामान के साथ तीन शातिर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना के कोरबद्धा निवासी रामवृक्ष राय के पुत्र दीपक कुमार, जितवारपुर वार्ड संख्या-19 के उमेश राय के पुत्र सहवाग कुमार उर्फ छोटू और पूसा रोड के जवाहर साह के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गयेसभी आरोपित उक्त दवा दुकानदार के ही कर्मी बताये गये हैं।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दवा दुकान में ताला के डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित दुकानदार ने उक्त तीनों आरोपित समेत चार को नामजद किया था, जिसमें एक आरोपित फरार बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…