समस्तीपुर :- सिंघिया खूर्द में किसी धारदार हथियार से महिला की सोयी हुई अवस्था में हत्या मामले में जांच को लेकर एफएसएल की भी मदद ली जा रही है। समस्तीपुर पुलिस की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिर घटनास्थल से कई नमूना का संग्रहण किया। इस दौरान घटना स्थल पर गिरा खून, गड़ासा पर लगा खून व निशान, खटिया पर से भी कई निशान को जब्त किया गया है।
घटना को लेकर तकनीकि जांच भी शुरु कर दी गयी है। इस दौरान मृतका के मोबाइल को भी घटना स्थल से जब्त कर लिया गया है। जब्त स्मार्ट मोबाइल के सहारे तकनीकि जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मोबाइल बरामद कर तकनीकि जांच की जा रही है। ताकि घटना का सही कारण स्पष्ट हो सके।
ग्रामीणों की मानें तो तीन चार दिन पूर्व ही फूलो देवी का पति बैद्यनाथ पासवान एवं बड़ा बेटा परदेस गया है। इधर, घर पर वह सास, एक बेटा व बेटी के साथ रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार किसी से कोई विवाद भी नहीं था। परिवार भी सज्जन थ। इस बीच इस घटना के बाद सभी लोग सन्न हैं। सूत्रों की मानें तो महिला बेटी की शादी की भी तैयारी कर रही थी। इसको लेकर लड़के वाले से बातचीत भी चल रही थी। इसी बीच इस घटना के गांव के लोग भी सन्न हैं।
सिंघिया खूर्द में किसी धारदार हथियार से महिला की सोयी हुई अवस्था में हत्या की गयी है। खून लगा हथियार भी बरामद किया गया है। महिला को गांव में दो घर है। एक घर पर अकेली थी, जबकि बेटा-बेटी दूसरे घर पर सोयी हुई थी। एफएसएल से जांच करायी गयी है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
– संजय कुमार पांडेय, एएसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…