Samastipur

लोकसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों को देना होगा तीन बार चुनावी खर्च का ब्योरा, नहीं देने पर होगी यह कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में नामांकन कर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को चुनाव का खर्च का विवरण देना होगा। चुनाव आयोग के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी को भेजे गये गाइडलाइन के मुताबिक सभी प्रत्याशियों को नामांकन से लेकर मतदान के बीच तीन बार चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य होगा। सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च पर आयोग की नजर है। निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रत्याशियों के द्वारा दिये जाने वाले चुनावी खर्च के ब्योरे को निर्वाचन आयोग को भेजना होगा।

प्रत्याशियों को अपने दैनिक व्यय लेखा के रजिस्टर का निरीक्षण कराना है, अगर प्रत्याशी दैनिक व्यय लेखा का निरीक्षण नहीं कराते हैं, तो रिटर्निंग अधिकारी उस प्रत्याशी के वाहनों के प्रयोग की अनुमति वापस ले लेंगे। उजियारपुर और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशी को 25 दिन के भीतर आयोग से आये आब्जर्वर को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा, जो प्रत्याशी ब्योरा नहीं देंगे। उसको भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तीन साल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।

प्रत्याशियों को चुनावी खर्च उनके द्वारा चुनाव के लिए खोले गये खाते से करनी है। प्रत्याशियों के खर्च का नजर रखने के लिये टीम गठित की गयी है। एफएसटी व एएसटी टीम प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर रखती है। वहीं चुनावी खर्च पर नजर रखने और उसकी जांच के लिये निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग भी बनाया हुआ है।

प्रत्याशियों द्वारा आयोग के द्वारा निर्धारित की चुनाव खर्च की सीमा से अधिक खर्च करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(6) के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है। ऐसे प्रत्याशी को अयोग्य घोषित किया जायेगा और उनके खिलाफ आइपीसी की धारा-17(अ) के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विदित हो कि इस बार चुनाव आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव में अधिकतम खर्च की सीमा 95 लाख रुपये तय की गयी है। सभी प्रत्याशियों को इसी तय सीमा के भीतर राशि खर्च करनी है. किसी भी स्थिति में एक दिन में नकद दस हजार रुपये से अधिक नहीं खर्च किये जायेंगे। आयोग के द्वारा पोस्टर, बैनर लेकर सभी चुनाव सामग्रियों व सेवाओं की दर तय कर रखी है। उसकी आधार पर खर्च का विवरण तैयार किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

12 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

11 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

12 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

23 घंटे ago