केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा चुनाव के बीच मुस्लिम महिलाओं को लेकर टिप्पणी की है, जिस पर सियासी हंगामा मच सकता है। गिरिराज ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर मतदान के लिए जाती हैं, इससे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका रहती है। पोलिंग बूथों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चेहरे की पहचान करने के बाद ही मतदाताओं को वोट देने की अनुमति देने का अधिकार है। इसलिए बुर्का पहनने वालों का चेहरा देखे बिना उन्हें वोट नहीं डालने देना चाहिए।
बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं बूथ पर बुर्का पहनकर जाती हैं, उनका चेहरा ढका रहता है। पोलिंग एजेंट को मतदाताओं के चेहरे की पहचान का अदिकार होता है। इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बुर्का पहनने से मतदान को प्रभावित करने की घटनाएं सामान्य हैं। बुर्के वाले चुनाव को प्रभावित करते हैं। इसलिए चुनाव अधिकारियों से अपील है कि वे चेहरा देखकर वोटरों की पहचान जरूर करें।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं, मुझसे मोदी आकर डिबेट कर लें। गिरिराज ने कहा कि वह क्या डिबेट करेंगें, जिनको भारत का भूगोल नहीं मालूम है। वे नहीं जानते की गाय का बछड़ा और बछड़ी की पहचान कैसे होती है, गेहूं और जौ में क्या अंतर है, हरी और लाल मिर्च की पहचान नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी गिरिराज सिंह ने भी वोटिंग के दौरान बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि बुर्के की आड़ में दुनियाभर में कई बम धमाके हुए। इसलिए निश्चित रूप से चुनाव में बुर्का बैन होना चाहिए। गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और बीजेपी ने उन्हें दोबारा यहीं से टिकट दिया है। यहां लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार 13 मई को मतदान होना है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…