Samastipur

कल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी, मतदानकर्मी मतदान सामग्री और EVM के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए चौथे चरण में कल 13 मई को समस्तीपुर जिला अंतर्गत समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर सीट पर मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग डिस्पेच सेंटर बनाये गए है। उजियारपुर लोकसभा के लिए जहां केंद्रीय विद्यालय में डिस्पेच सेंटर बनाये गए है वहीं समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के लिए समस्तीपुर कॉलेज में डिस्पेच सेंटर बनाये गए है।

बतातें चले कि जिला के दोनों संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 747 मतदान केंद्रों पर 13 मई को मतदान होंगे। इन मतदान केंद्रों पर कुल 35 लाख 25 हजार 646 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें तृतीय लिंग के 32 मतदाता और 3 हजार 821 सेवा मतदाता भी शामिल हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए 2 हजार 747 व्हीलचेयरों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ पर वोटरों की सुविधा के लिए असिस्टेंट ग्रुप भी बनाया गया है, जहां BLO अल्फाबेटिकल वोटर लिस्ट लेकर उपलब्ध रहेंगे।

मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 13 पहचान पत्रों में से कोई एक दस्तावेज को लाना अनिवार्य होगा। जिले में कुल 18 आदर्श मतदान केंद्र, 2 महिला मतदान केंद्र, 2 युवा मतदान केंद्र और 2 PWD मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्दानशी की पहचान के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी मतदान केंद्रों के पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई है। 50% मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। विधि व्यवस्था को लेकर कुल 354 सेक्टर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। 54 जोनल दंडाधिकारी एवं कुल 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

5 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

1 दिन ago