होम सिग्नल के पास खड़े ट्रेन के इंजन से चोरी हुए 15 बैट्री संग दो चोर को समस्तीपुर RPF ने किया गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के खगड़िया-अलौली रेलखंड के होम सिग्नल के पास खड़ी इंजन से चुरायी गयी 15 बैट्री बरामद करने के साथ ही समस्तीपुर आरपीएफ की टीम ने दो चोर को गिरफ्तार किया। चुराने के बाद चोरों ने रेलखंड के बगल स्थित झाड़ी में ही बैट्री छिपा रखी थी बरामद करने साथ ही खगड़िया कुतुबपुर के हिमायु आलम व मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार होम सिग्नल पर खड़ी इंजन से रात के अंधेरे में चोरों ने बारी-बारी से 15 बैट्री की चोरी कर बगल की झाड़ी में छिपा दिया था। घटना 28 अप्रैल की रात हुई थी। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी समस्तीपुर आरपीएफ को दी गयी। समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट कमांडर वेद प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने मंगलवार को खगड़िया पहुंची और घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया।
बताया जाता है कि बैट्री चोरी करने के दौरान एसीड से चोर का हाथ जल गया था, जिसके कारण बैट्री झाड़ी में ही छोड़ दिया था। जिसके आधार पर चोर की भी आसानी से पहचान हो गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरपीएफ दोनों आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

