Samastipur

समस्तीपुर: हर ज्वेलरी दुकान से लूट की घटना का वीडियो बनवाकर सरगना अन्य युवाओं को देता था लूटने की ट्रेनिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- रिलांयस ज्वेल्स शो रुम में करोड़ों के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम देने वाले सरगना गिरोह के सदस्यों से लूट की हर घटना का वीडियो बना सुरक्षित रखता है। वह इसके माध्श्म से गिरोह के नये सदस्यों को लूट की घटना को अंजाम देने का प्रशिक्षण देता है। वीडियो से घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं घटना को अंजाम देने के तौर-तरीकों का तरीका बताता है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोना लूटकांड को अंजात देने वाले गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में है। हर लूट की घटना का वीडियो एक दूसरे को भेजा जाता था, ताकि गैंग के सभी सदस्य हर तकनीक से अवगत हो सके। इसके लिए एक प्रकार का सर्वर का भी सरगना प्रयोग करता था। विदित हो रिलायंस ज्वेल्स शो रुम में गिरफ्तार वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीरु पासवान से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।

कर्मवीर की गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीम :

रिलांयस ज्वेल्स शो रुम लूट की घटना का मास्टरमाइंड कर्मवीर को माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटे गए सभी जेवर व सोना कर्मवीर के पास ही है। फिलहाल पुलिस उसके नए-नए ठिकानों को ढूंढ रही है।

लूटे गये ज्वेलरी बरामद करना बड़ी चुनौती :

समस्तीपुर के सबसे बड़े लूट मामले का पुलिस ने भले ही खुलासा करने का दावा कर दिया हो। लेकिन शो रुम से लूटे जेवरात एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करना बड़ी चुनौती होगी। बीरु पासवान के बाद भी 12 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे जेवरात बरामद करनी बांकी है। घटना में हाईटेक तकनीक अपनाया गया, जिसके कारण पुलिस को सुराग मिलने में परेशानी हो रही है। लेकिन पुलिस का मानना है कि जब अपराधियों एवं गिरोह की पहचान हो चुकी है तो शीघ्र ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी।

28 फरवरी को शाम में हुई थी घटना :

शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शो रुम से अज्ञात अपराधियों ने 28 फरवरी की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया था। शो रुम में अंदर घुसे आठ हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों एवं ग्राहकों को बंधक बनाकर करोड़ों रुपए मूल्य के सोने एवं हीरे के जेवरात की चोरी की बाइक से ही मुसरीघरारी की ओर फरार हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago