Bihar

बिहार के इन 14 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की ओर वज्रपात और तेज आंधी का भी अलर्ट

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार इस दौरान राज्य के दक्षिणी और दक्षिणी मध्य भागों में तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इधर, पटना समेत राज्यभर में उत्तरी पछुआ हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार 8 अप्रैल को दक्षिण बिहार के 14 जिलों में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट:

बता दें राजधानी पटना के साथ कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, बक्सर, शेखपुरा, लखिसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में बारिश को लेकर अलर्ट है। मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा गया है कि यदि आप खुले में हो तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

बीते 24 घंटे में जिलों का तापमान:

बता दें कि बीते 24 घंटे में सबसे गर्म जिला 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा। वहीं पटना का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मोतिहारी 38, मधुबनी 39, मुजफ्फरपुर 36.6, वैशाली 38.7, दरभंगा 37, सुपौल 38.1, अररिया 34.8, पूर्णिया 34.9, कटिहार 35.1, खगड़िया 36.2, भागलपुर 36, शेखपुरा 39, जमुई 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

25 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago