Samastipur

SP ने दलसिंहसराय के अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह को हटाया, चार सब-इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी तिवारी ने चार पुलिस अवर निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसको लेकर उन्होंने जिलादेश जारी कर दिया है। लंबे समय से दलसिंहसराय थाना में जमे अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह को कल्याणपुर थाना में क.अ.नि के रूप में भेजा है। वहीं दलसिंहसराय थाना में ही तैनात क.अ.नि. पुष्पलता कुमारी को दलसिंहसराय थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं नगर थाना में कार्यरत क.अ.नि चंद्रभूषण कुमार को कल्याणपुर अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दलसिंहसराय थाना में कार्यरत क.अ.नि मो. मोजज्मील को नगर थाना में क.अ.नि के रूप में भेजा है। बता दें कि दलसिंहसराय अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पर क्षेत्र वासियों द्वारा कई संगीन आरोप लगाए जाते रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसपी विनय तिवारी ने दलसिंहसराय थाना में लंबे समय से जमे शंभूनाथ सिंह को वहां से हटाकर कल्याणपुर थाना भेज दिया गया है।

यहां देखें लिस्ट :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago