Samastipur

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र में आध्यात्मिक होली मिलन समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में आध्यात्मिक होली मिलन समारोह ईश्वरीय ज्ञान रूपी गुलाल और परमात्म-स्मृति के रंग में रंगकर दिव्यतापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर समस्तीपुर से पहुंचे ओमप्रकाश भाई ने होली के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए बताया ‌कि होली पर्व का सच्चा अर्थ इसके नाम में ही समाया हुआ है। होली के तीन अर्थ हैं। पहला- होली अर्थात् पवित्र। यह त्योहार हमें मन-वचन-कर्म की पवित्रता का संदेश देता है। शिव जयन्ती के कुछ दिनों के बाद ही होली मनाई जाती है क्योंकि जब परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है और उस परमपिता से जब हमारा सच्चा परिचय होता है, उनसे संबंध का अनुभव होता है तो परमात्मा द्वारा हमें पवित्र भव, योगी भव का वरदान मिल जाता है। होली का दूसरा अर्थ है- हो ली सो हो ली अर्थात् बीती हुई कष्टदायक बातों को, भूलों को बिंदी लगाकर अपने वर्तमान को परमात्म-ज्ञान और याद से श्रेष्ठ बनाना ताकि हमारा भविष्य सुखमय हो। होली का तीसरा अर्थ है- मैं आत्मा परमात्मा की हो ली। जब परमात्मा पिता को पहचानकर हम उनके हो गये तो उनका सब कुछ हमारा हो गया। परमात्मा के ज्ञान, गुण, शक्तियों, आशीर्वादों के अविनाशी रंगों से हम रंग गये। उन्होंने कहा कि होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है। हम भी अपनी बुरी आदतों, कड़वी यादों, तकलीफ देने वाले संस्कारों की होलिका परमात्म-स्मृति की योग-अग्नि में जलायें तो हमारा जीवन खुशहाल बन जायेगा।

 

इस मौके पर बीके सोनिका बहन ने कहा कि हम सभी महान् सौभाग्यशाली हैं कि हमें होलियेस्ट ऑफ होली परमपिता परमात्मा शिव बाबा के संग के रंग में रंगकर अपने जीवन को देवतुल्य बनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समय रहते हम इन अमूल्य घड़ियों का लाभ अवश्य ले लें। सभी आगंतुक भाई-बहनों को आत्म-स्मृति का तिलक लगाया गया और मुख मीठा कराया गया। ज्ञान युक्त गीतों के माध्यम से सभी को ईश्वरीय संदेश देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र जी, विद्यासागर जी, विजय भाई, विनोद भाई, मनोहर भाई, शिवजी भाई, मंटून भाई आदि शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago