समस्तीपुर/विभूतिपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के बैनर तले प्रखंड के जेपीएनएस हाई स्कूल के नजदीक से छात्र-छात्राओं का एक जुलूस इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे, शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे, अमर शहीदों का पहला जारी रहेगा यह संग्राम, अमर शहीदों लाल सलाम आदि नारें लगाते हुए आलोक संघ पुस्तकालय भवन स्थित कर उनके स्मारक पर पहुंची। जहां उनके स्मारक पर छात्र छात्राओं द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
उसके बाद एक संकल्प सभा की आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलकमल ने किया। सभा को एसएफआई पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला कमिटि सदस्य प्रिंस कुमार, न्यू केजीएन के शिक्षक मो० साबिर आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह हम भारतीयों के रोम-रोम में बसे हुए हैं।
वे अपने देश के लिए तन-मन-धन को समर्पित कर दिए थे। देश सेवा के बदले उन्होंने हंसते हुए फांसी के फंदे को सुंदर मृत्यु मानते हुए अपनी शहादत दी थी। वे हम लोगों से भी आशा रखते थे कि जब कभी भारत पर संकट आए तो हमें देश के लिए समर्पित होना चाहिए। इसीलिए आज हम छात्र समुदाय भगत सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।
मौके पर सोनू कुमार, कोमल कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रितु कुमारी, कुमकुम कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चंदा कुमारी, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी, वंदना कुमारी, मो० जीशान, मो० शाहिद, मो० चांद, सचिन कुमार, मुस्तफा, नीरज कुमार, राजा कुमार, गुलशन, गौरव आयुष, आशुतोष, ऋषभ सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…
समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…
भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…