Samastipur

समस्तीपुर: शादी के दो हफ्ते पहले मिला युवक का शव, पास में ही मिला सुसाइड नोट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान उमेश कुमार सिंह के बेटे कुंदन कुमार सिंह (23 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। परिजनों का कहना है कि कुंदन बुधवार की रात से ही गायब था।

खोजबीन के दौरान गुरुवार की सुबह घर के कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे उसकी बाइक मिली। इस दौरान परिजन आम के पेड़ के पास पहुंचे तो कुंदन पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि कुंदन की 15 दिन बाद शादी होने वाली थी। लेकिन इस बीच उसका शव मिला है।

जानकारी के अनुसार कुंदन की शादी 7 मार्च को रोसड़ा के मुरादपुर में होने वाली थी। 3 मार्च को शगुन था। शादी को लेकर वह काफी खुश था। बुधवार की रात करीब 8:00 बजे वह घर से बाइक से निकाला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। रात में भी उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुंदन के मोबाइल में रिंग हो रही थी, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था।

गुरुवार सुबह से ही लोग उसकी खोज कर रहे थे। इसी दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे कुंदन की बाइक मिली। जब परिजन बोरींग के पास पहुंचे तो आम के पेड़ से कुंदन लटका हुआ मिला। हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

बताया जाता है कि कुंदन पहले हैदराबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। छठ महापर्व के मौके पर वह घर आया था। तब से वह घर पर ही था। इसी दौरान परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर दी। घर के लोग शादी को लेकर तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन इस बीच उसका शव मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया।

बाइट :

मामले को लेकर सिंधिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

31 सेकंड ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago