Samastipur

समस्तीपुर: मिट्टी लदे बेकाबू हाईवा ने मां-बेटा को रौंदा, मां की मौके पर ही मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा मंदिर के समीप इलाज कराकर बाइक से लौट रहे मां-बेटे को हाईवा ने रौंद दिया। हादसे में महमद्दीपुर निवासी महेश चौधरी की पत्नी राजू देवी (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अविनाश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने महमद्दीपुर बोचहा सड़क को बांस बल्ले से जामकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण अन्य तीन हाईवा सहित कई गाड़ियों की कतार लग गई।

लोगों ने बताया राजू देवी पुत्र के साथ दलसिंहसराय से इलाज कराकर लौट रही थी। बोचहा घाट और महमद्दीपुर के बीच दुबहा में सुलतानपुर की ओर से आ रहे मिट्टी लोड हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया की हाईवा के गति तेज होने के कारण बाइक चपेट में आ गयी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago