गया में एसएसबी 32वीं वाहिनी जी समवाय गुरपा और गया पुलिस ने फतेहपुर थाना व इससे सटे सीमा क्षेत्र में सात एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अफीम (पोस्ता) की फसल को नष्ट किया है। हालांकि पुलिस की छापेमारी की खबर लगते ही अवैध तरीके से अफीम की फसल उगा रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना क्षेत्र के डिबो बसेरा व इसके सीमा से सटे मसौन्धा और रेंगवा गांव के पास लोहावार पहाड़ क्षेत्र में काफी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने की सूचना वरीय अधिकारी को मिली।
सूचना पर एसएसबी 32वीं वाहिनी जी समवाय गुरपा के सहायक कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह की अगुआई में एसएसबी, गुरपा ओपी, मोहनपुर थाना, वन विभाग और आबकारी विभाग की टीम दो दिनों में डिबोबसेरा, मसौंधा और लोहावार पहाड़ क्षेत्र में करीब सात एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अफीम की फसल को नष्ट करने में सफल रही।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…