समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत बखरी बुजुर्ग निवासी राजद नेता व पूर्व जिला पार्षद सदस्य रंजीत राय के परिजनों से जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के साथ हत्याकांड की जांच कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। हत्यारों को सजा दिलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एएसपी से मोबाइल पर बात कर हत्याकांड की जांच में तेजी लाने का भी आग्रह किया।
बता दें की राजद नेता रंजीत राय को अज्ञात अपराधियों ने विगत 1 फरवरी की रात जहर खिलाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता के बयान पर मुसरीघरारी थाना में कांड दर्ज की गई है। इस घटना की जांच फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी की गई थी, पर घटना के तीन सप्ताह बाद में पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने में विफल रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…