Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर मुक्तापुर में वाहन की ठोकर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की हुई मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में मुक्तापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के समीप मंगलवार दोपहर बाद समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रही गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी पंचायत के सिरनी राम निवासी सरवन दास के 23 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से चकमेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव स्थित अपने संबंधी के यहां से समस्तीपुर लौट रहा था। उसी दौरान मुक्तापुर में वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भागने में सफल रहा। सूचना पर थाना के पीएसआई अजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोसटमार्टम के लिए भेजवाया।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

15 घंटे ago