Samastipur

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 44वां मास्टर ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप मीट- 2024 में समस्तीपुर के मो. शाहिद ने तीन पदक जीते

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 44वां मास्टर ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप मीट 2024 में समस्तीपुर के मो. शाहिद ने तीन पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शाहिद ने इस चैंपियनशिप के 5000 मीटर दौड़ में 27 राज्यों के चयनित नामित प्रतिभागियों के बीच 16 मिनट 22 सेकंड का वक्त लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद 800 मीटर दौड़ में 23 प्रतिभागियों की करी टक्कर में 2 मिनट 2 सेकंड 73 मिनी सेकंड का वक्त लेकर तीसरे स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा शाहिद ने 3000 मीटर स्पिंडल चेस में 21 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए 10 मिनट 4 सेकंड के वक्त में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मो. शाहिद वर्तमान में समस्तीपुर जिले में ही होमगार्ड के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इन्होंने पिछले कई वर्षों से जिला से लेकर राज्य व नेशनल स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर जिला को गौवान्वित करने का काम किया है।

इधर, इस सफलता की सूचना पाकर जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष रजिउल इस्लाम उर्फ रिज्जू व सचिव मो. रूस्तम अली, संगठन सचिव सत्यनारायण ठाकुर, सुभीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मो. अब्बास अली ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिला एथलेटिक्स खेल के क्षेत्र में बरसों से परचम लहरा रहा है। नेशनल स्तर पर शाहिद की सफलता से नई युवा पीढ़ी में जोश और जुनून बढ़ेगा और समस्तीपुर एथलेटिक्स खेल में नई ऊंचाई को छूने में सफल रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

17 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

23 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

56 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

13 घंटे ago