Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- फतिया के समीप SH-55 पर अज्ञात वाहन व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इसमें बाइक पर सवार 32 वर्षीय राकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रोसड़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना के भादो घाट गांव निवासी नवल किशोर चौधरी का पुत्र था।

रविवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश का ससुराल बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शेखाटोला था। वह पत्नी से मिलने के लिए बाइक से अपने घर से ससुराल के लिए चला था। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। उसके मौत की खबर मिलते ही उसके घर व ससुराल में कोहराम मच गया। माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी व सास-ससुर का रो-रोकर बुरा हाल था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago