समस्तीपुर :- महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधैपुर वार्ड-14 के राम सागर राय के पुत्र पंकज कुमार राय बताया गया है। इधर, युवक को गिरफ्तार कराने के आरोप में आरोपी युवक के परिजनों ने बगलगीर पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। जख्मी में रामवृक्ष राय, अमरेश कुमार राय, सीता देवी, अखिलेश कुमार राय, अंजू देवी, माला देवी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से राम सागर राय सहित तीन लोग जख्मी है।
महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर दिसंबर महीने में ही प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध महिला का अश्लील वीडियो व तस्वीर वायरल करने एवं ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। जिस मामले में आरोपी युवक को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी युवक का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के द्वारा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला की अश्लील वीडियो व तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो वायरल होने की घटना के बाद पीड़ित महिला ने समस्तीपुर आकर महिला थाना में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच की और फिर आरोपी को शनिवार की रात में गिरफ्तार किया। इधर, युवक की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के परिजनों ने बगलगीर पर हमला कर दिया।
जख्मी रामवृक्ष राय ने बताया कि पंकज राय को पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी। जिसपर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तारी कराने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया है। फिलहाल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…