Samastipur

पत्नी की दबीश के कारण पति ने की थी नाबालिग किशोरी की हत्या, आरोपी पति – पत्नी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- पत्नी की दबीश के कारण पति ने नाबालिग लड़की की हत्या कर उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर बाबूपोखर के पास शव फेंक दिया था। इस मामले का दलसिंहसराय डीएसपी मो. नजीब अनवर ने खुलासा किया है। डीएसपी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि नाबालिक की हत्या अवैध संबध के कारण हुई है।

अवैध संबध रखने वाले पड़ोसी ने ही अपनी पत्नी के दबाव में आकर पति-पत्नी ने मिलकर किशोरी को एग रॉल में जहर देकर हत्या कांड को आजम दिया था। आरोपी घटहो ओपी क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो निवासी रामकांत मेहता के पुत्र राजकुमार मेहता उर्फ रामकुमार मेहता और उसकी पत्नी संजू देवी के साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए उपयोग की गई महिद्रा एक्सयूवी 500 कार को जब्त किया गया।

उन्होंने ने बताया कि 3 फरवरी को उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर बाबूपोखर के पास एक नाबालिक किशोरी की शव मिला था। जिसकी पहचान घटहो ओपी क्षेत्र सुल्तानपुर घटहो निवासी राम प्रसाद महतो की पुत्री फुलशुरान कुमारी के रूप में की गई थी। मृतका की मां के बयान पर उजियारपुर पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, घटहो ओपी अध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों पति – पत्नी को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ किया तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो सका। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार मेहता उर्फ रामकुमार मेहता ने बताया कि गांव की उस नाबालिक लड़की के साथ उसका अवैध संबध था। एक दिन संबध बनाने के दौरान उसकी पत्नी संजू देवी ने देख लिया। जिसके बाद मेरी पत्नी मुझपर दबाब बना रही थी कि या तो मैं उस लड़की की हत्या करूं या वह उसकी हत्या कर देगी।

इसी दबाव में आकर उसने अपनी पत्नी संजू देवी के साथ योजना बनाकर नाबालिक किशोरी को एग रॉल में जहर देकर उसकी हत्या कर दिया। हत्या के बाद शव को एक कंबल में लपेट कर महिद्रा एक्सयूवी 500 कार से शव को ठिकाना लगाने के लिए उजियारपुर थाना क्षेत्र के बाबूपोखार के पास फेक दिया था। दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

5 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

5 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

16 घंटे ago