Samastipur

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों के आवेदन पर समस्तीपुर नगर थाना में डॉली कुमारी और उसके पहले पति चंदन कुमार को आरोपित करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डॉली कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके पहले पति चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

बताया जाता है कि सूरज सोनी और डॉली कुमारी पिछले कुछ महीने से काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉली का पहला पति चंदन भी कभी-कभी वहां आता-जाता था। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चंदन की गिरफ्तारी के बाद मामले के पहलुओं से पर्दा उठने की उम्मीद है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला विवाहित है और तीन बच्चों की मां है। उसका मायका मुजफ्फरपुर के सादपुरा में है, जबकि ससुराल समस्तीपुर जिले में है। काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर महिला को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

11 घंटे ago