Bihar

बिहार के दरभंगा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद, मूर्ति विसर्जन में हिंसा के बाद प्रशासन की सख्ती

बिहार के दरभंगा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दरभंगा जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। जिले में शनिवार 17 फरवरी दोपहर दो बजे से सोमवार 19 फरवरी दोपहर दो बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर भी बैन रहेगा।

दरभंगा जिले के मुड़िया गांव में गुरुवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव हो गया। इसके बाद दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को भी क्षेत्र में माहौल बिगड़ा। बहेड़ा बाजार में विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थर चले।

बीते दो दिनों से दरभंगा के हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। डीएम एसपी समेत सभी आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। प्रशासन की जांच में सामने आया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की प्लानिंग की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के जब्त मोबाइल को खंगाला, जिसमें यह जानकारी सामने आई।

दरभंगा में पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, माहौल बिगाड़ने के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरभंगा के अलावा भागलपुर, शेखपुरा, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों से भी मूर्ति विसर्जन के दौरान छिटपुट झड़प की खबरें आईं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago