समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग व मुफस्सिल थाना के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना के 22 कांडों में जब्त कुल 6,383 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें 6,338 लीटर विदेशी शराब और 44.5 लीटर देसी शराब शामिल थी। पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की गई।
कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी आदित्य शंकर मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर समीर कुमार तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। अधिकारियों की निगरानी में शराब का विनष्टीकरण पारदर्शी तरीके से कराया गया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब्त शराब का समय-समय पर न्यायालय के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विनष्टीकरण किया जाता है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…