बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। अगले हफ्ते 21 फरवरी से गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में वहीं दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होगी और आसपास में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में शनिवार की देर शाम को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आया है। जिसका प्रभाव 17 और 18 फरवरी को देखा जा सकता है।
इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। लेकिन 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पढ़ते ही 21 फरवरी से बारिश होने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आसमान से बादल छंटने और हिमालय से बर्फीली ठंडी हवा चलने के कारण एक बार फिर से प्रदेश में ठंड की वापसी होगी। जिस कारण फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…