Samastipur

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP) समस्तीपुर में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, 11062 पवन एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) कृष्ण कुमार मिश्रा ने चार यात्रियों को संदिग्ध टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा। जांच में टिकट फर्जी पाए जाने के बाद सभी को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पकड़े गए यात्रियों में दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली वार्ड-13 निवासी मुस्ताक और रहमान शेख, मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरी बांका वार्ड-8 निवासी मो. इस्लाम तथा एक अन्य यात्री शामिल हैं। रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago