Samastipur

कांग्रेस के पर्यावेक्षक राजकुमार राजन पहुंचे समस्तीपुर, कहा- सभी कार्यकर्ता बूथ कमेटी की मजबूती पर दे ध्यान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथों पर ध्यान केन्द्रत करें। ताकि चुनाव के समय कसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़े। यह बातें कांग्रेस के पर्यावेक्षक राजकुमार राजन ने समस्तीपुर जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। वे जिला अध्यक्ष अबू तमीम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने जिले के पार्टी के पदाधिकारी तथा प्रखंड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक बने संगठन की एक बार पुन: समीक्षा कर आवश्कतानुसार अधिक से अधिक साथियों को जोड़ने का प्रयास करने की सलाह दी। अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष तथा प्रखंडों से जुड़े जिले के पदाधिकारियों को संगठन को धारदार बनाने के लिए साधुवाद दिया।

इसके साथ ही बूथों पर कमी मिलने पर पुनर्गठित कर 18 फरवरी तक सूची ज़िला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव अजय कुमार चौधरी ने कहा कि वैसे तो जिले में हरस्तर तक संगठन काफी सक्रिय है, फिर भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुस्तैदी आवश्यक है।

समीक्षा बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पासवान विकल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युमन यादव, दरभंगा जिला के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, समस्तीपुर जिला के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, रामउदगार महतो, समस्तीपुर की मेयर अनिता राम, ब्रज किशोर रवि, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लालनारायण ठाकुर, सुनील पासवान, समौली झा, मशकूर अहमद, कन्हैया कुमार, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो. मोहिउद्दीन, समस्तीपुर एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

26 मिनट ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

56 मिनट ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

2 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

14 घंटे ago