Politics

सच में खेला होगा क्या? तेजस्वी ने बुलाई RJD विधायक दल की बैठक, लालू यादव देंगे मंत्र; BJP-JDU सतर्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। राजद, कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य दल बड़े खेला का दावा कर रहे हैं तो जदयू, बीजेपी और उपेंद्र कुशवाहा तथा जीतनराम माझी की पार्टी का कहना है कि राजद के कई विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने अपने आवास राजद विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें लालू प्रसाद यादव के शामिल होने की भी संभावना है। इस अवसर पर भोज भात का भी आयोजन किया जा रहा है। आरजेडी ने सभी एमएलए को दो दिनों तक पटना में रहने का खाका तैयार कर लिया है।

नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में एक और जहां एनडीए अपना बहुमत साबित करने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए हैं वहीं विपक्षी महागठबंधन के राजद और कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार और बीजेपी को फेल करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। सभी दल अपने-अपने तरीके से रणनीति बना रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। बीजेपी ने बोधगया में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रख दिया है। जदयू अपने विधायकों को दो दिनों तक मीटिंग और भोज में एंगेज रख रही है।आज शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। इस बीच राजद ने तेजस्वी यादव के आवास पर आज शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। अगले दो दिनों तक सभी विधायक पटना में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि 3 के बाद यह बैठक शुरू होगी जिसमें आने वाले नेताओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। लालू यादव भी विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगे और विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी की रणनीति पर प्रशिक्षण देंगे।

दरअसल सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों खेमा एक दूसरे पर नजर रख रहा है। इसके साथ ही अपने विधायकों को लेकर भी दोनों खेमा सतर्क है। सबसे ज्यादा आशंका कांग्रेस में है जिसके 19 विधायक हैं। हालांकि टूटने के लिए 13 विधायकों की जरूरत है। इधर जदयू के 17 विधायकों के बारे में भी कहा जा रहा है कि संपर्क से बाहर हैं। तेजस्वी यादव और उनके नेता शक्ति सिंह एवं भाई वीरेंद्र ने ने पहले ही दावा किया था कि 12 तारीख को बड़ा खेल होगा। जेडीयू इसे लेकर सतर्क है। प्रवक्ता नीरज ने शुक्रवार को दावा किया अंतरात्मा की आवाज पर महागठबंधन के कई विधायक नीतीश कुमार के साथ फ्लोर टेस्ट के दौरान दिखेंगे। कुल मिलाकर नीतीश सरकार के बहुमत साबित होने से पहले बिहार में अनलिमिटेड सियासत जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago