Samastipur

बस थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री समस्तीपुर वासियों को सौंपेंगे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, CM के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी गांव में बनकर तैयार हो चुके श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन अभी थोड़ी देर में सीएम नीतीश कुमार एवं डीप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इससे पहले डीएम योगेन्द्र सिंह एवं एसपी विनय तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के निकट बने हैलिपैड का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलु की जांच की। इस क्रम में एसपी ने सुरक्षा के लिए तैनात किये गये पुलिस अधिकारियों व पुलिस के जवानों को अपनी अपनी जगह पर समय से रहने का निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का आज 11 बजे के उद्घाटन करेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड वाले इस अस्पताल में आम जनों के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवा की शुरुआत की जाएगी। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उद्घाटन को लेकर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह समस्तीपुर जिले के लिए बड़े गर्व का दिन है कि आज यहां सीएम के द्वारा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का उद्घाटन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ समस्तीपुर बल्कि आसपास के जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी। मेडिकल कॉलेज बनने से जहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। वहीं इस अस्पताल के कारण लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago