समस्तीपुर/हसनपुर :- आरपीएफ की टीम ने हसनपुर-बिथान रेलखंड के मध्य पोल संख्या एक के समीप चोरी की गई सामान के साथ एक युवक एवं एक किशोर को गिरफ्तार किया। आरपीएफ प्रभारी गोबिंद सिंह ने बताया कि चोरों ने पोल संख्या एक के रेलवे लाइन के उत्तरी साइड में सिगनलिंग केबुल जलाने के बाद तांबा निकाला था। उनके पास से कुछ केबुल आधा जला अवस्था में भी मिला।
रेलवे लाइन में उपयोग होने वाले पेंडोल क्लिप तथा ओवरब्रिज के ऊपर लगने वाले नट बोल्ट भी उन्होंने चुरा रखा था। गिरफ्तार चोर अजय कुमार रामपुर के वार्ड संख्या-12 निवासी विदेशी तांती का पुत्र है। जबकि दूसरा नाबालिग है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में चोरों ने बताया कि रेलवे का लोहा व सामान चुराने के बाद वे बीरपुर गांव में कबाड़ी दुकानदार कपिल महतो की दुकान में बेचते हैं।
आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक चोरों से केवल का जला हुआ तांबे का तार लगभग चार किलोग्राम, 10 पेंडल क्लिप, 05 क्लिंट नट बोल्ट एवं कुल लगभग 06 मीटर आधा जला हुआ सिगनलिंग केवल तार बरामद हुआ। गिरफ्तार अजय कुमार को जेल और किशोर को बाल संरक्षण गृह भेजा गया। छापेमारी में सहायक उपनिरीक्षक संजीत प्रसाद, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सहायक उपनिरीक्षक रवि सिंह आदि मौजूद थे।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…